कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह लंदन जाने वाली अपनी उड़ान में सवार नहीं हो सके, जहां उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक व्याख्यान देना था।
दास का दावा है कि आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें इमिग्रेशन काउंटर पर रोक लिया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके पासपोर्ट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दास ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर उन्हें विदेश यात्रा करने से रोकने का आरोप लगाया।
उन्होंने लिखा, "मुझे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देने के लिए लंदन जाने वाली उड़ान से दिल्ली एयरपोर्ट पर इस कायर मोदी सरकार ने रोक दिया है।"
#Important 🚨
CJP Co-Convener @SauravDassss, who was invited by the University of Oxford to address the Oxford Union, has been stopped at Delhi Airport. This cowardly government fears educated voices so much that it has stooped to stopping those who carry India’s voice to the world. — Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) November 23, 2026
हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि पुलिस को इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि इस मामले को आव्रजन अधिकारियों (Immigration Authorities) ने संभाला था।
सौरव दास ने एयरपोर्ट की घटना का वीडियो साझा किया
दास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया। इसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने रात 1 बजे लंदन जाने वाली फ्लाइट बुक की थी।
उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ ने उन्हें व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, जब वह इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचे तो अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।
वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरी रात 1 बजे लंदन जाने वाली फ्लाइट थी। मैं लंदन जा रहा था क्योंकि प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ ने मुझे व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन जैसे ही मैं इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचा, मुझे बताया गया कि सरकार ने देश से बाहर जाने से रोकने के लिए मेरे पासपोर्ट को फ्लैग कर दिया है।"
View this post on Instagram
CJP ने सरकार पर शिक्षित और जागरूक आवाजों को निशाना बनाने का लगाया आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने कहा कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दास को ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधन देने के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया। युवाओं के नेतृत्व वाले इस आंदोलन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सरकार की आलोचना की। संगठन ने कहा, "यह कायर सरकार शिक्षित और जागरूक आवाजों से इतना डरती है कि अब उसने उन लोगों को रोकने तक का कदम उठा लिया है, जो भारत की आवाज को दुनिया तक पहुंचाते हैं।"#Important 🚨
CJP Co-Convener @SauravDassss, who was invited by the University of Oxford to address the Oxford Union, has been stopped at Delhi Airport. This cowardly government fears educated voices so much that it has stooped to stopping those who carry India’s voice to the world. — Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) November 23, 2026
