डैनी वायट-हॉज की नाबाद 89 रनों की पारी और सोफिया डंकली के साथ 128 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की मदद से इंग्लैंड महिला टीम ने न्यूजीलैंड महिला टीम को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने गत विजेता न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की उम्मीदों को खत्म कर दिया।
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 28वें मैच में अजमतुल्लाह उमरजई के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने यूएई को पाँच विकेट से हराकर सुपर एट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा।
बारिश के कारण नवी मुंबई में भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच का अंतिम ग्रुप मुकाबला बार-बार रुकावटों के बाद रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े।