रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट टावर पर हूती हमले की भारत ने कड़ी निंदा की, 11 घायलों में दो भारतीय शामिल
भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में हुए हूती हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में दो भारतीय नागरिकों समेत 11 लोग घायल हुए हैं। भारत ने नागरिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को तत्काल रोकने की मांग की है।