अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका 2027 से इजरायल को दी जाने वाली सालाना 4 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता बंद कर देगा। उनका तर्क है कि इजरायल को अब अमेरिकी आर्थिक मदद की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल को हथियारों की बिक्री जारी रहेगी।