एस. जयशंकर ने फिनलैंड में भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला लागत और उपलब्धता के आधार पर लिया गया था, साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों पर ऊर्जा और सुरक्षा मुद्दों पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूरोपीय यात्रा के दौरान ओस्लो में नॉर्डिक पत्रकारों के साथ हुई तीखी बहस में सिबी जॉर्ज ने भारत के लोकतांत्रिक रिकॉर्ड का मजबूती से बचाव किया।