ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिकी नौसेना को कमजोर करने की चेतावनी देने वाली रिपोर्ट को किया खारिज, AUKUS पनडुब्बी समझौते पर उठे सवाल
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने अमेरिकी रिपोर्ट की चिंताओं को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि AUKUS पनडुब्बी समझौते के कारण कई वर्षों तक अमेरिकी नौसेना के हमलावर पनडुब्बियों के बेड़े में कमी आ सकती है, जिससे उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हो सकती है।