भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने अमेरिका-इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की। मंत्रालय ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने, तनाव बढ़ाने से बचने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
संवाद और कूटनीति पर जोर
विदेश मंत्रालय ने बातचीत की आवश्यकता पर बल दिया। बयान में कहा गया, “तनाव कम करने और मूल मुद्दों के समाधान के लिए कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना आवश्यक है।”
Our statement on the evolving situation in West Asia ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) February 28, 2026
🔗 https://t.co/6aGR3mdDrb pic.twitter.com/qdKlTorVU4
भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय मिशन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बयान में कहा गया, “हमारे मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं। उन्हें सतर्क रहने, स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और मिशनों के साथ संपर्क बनाए रखने की सलाह दी जाती है।”
