Semicon 2.0 कार्यक्रम के तहत भारत सरकार निजी निवेशकों के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर स्टार्टअप्स में सह-निवेश करेगी। इससे स्टार्टअप्स को पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी, जबकि संस्थापक लंबे समय तक कंपनी पर अपना नियंत्रण बनाए रख सकेंगे।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये के सेमिकॉन 2.0 कार्यक्रम और 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल विनिर्माण योजना को मंजूरी दे दी।
ईरान से जुड़े जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर इस महत्वपूर्ण औद्योगिक गैस की उपलब्धता लगातार घट रही है। ऐसे में चीन ने घरेलू जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए हीलियम के निर्यात पर अस्थायी रोक लगा दी है।
सैमसंग सेमीकंडक्टर उत्पादन का विस्तार करने और वैश्विक AI चिप प्रतिस्पर्धा में देश की भूमिका को मजबूत करने के लिए अगले दशक में दक्षिण कोरिया में 1,000 ट्रिलियन वॉन (लगभग 647.53 अरब डॉलर) के निवेश की घोषणा करने की उम्मीद है।