अधिक मात्रा में ब्रोमेट और हानिकारक रसायन पाए जाने के बाद FSSAI ने असुरक्षित पानी के सैंपल के मामले में अभियोजन की मंजूरी दे दी है। इसके बाद बिसलेरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कंपनी गुणवत्ता नियंत्रण के सख्त मानकों का पालन करती है।
बिसलेरी के पानी का एक सैंपल सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरने के बाद FSSAI देशभर के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांडों की गुणवत्ता जांच करने की तैयारी कर रहा है। इस मामले में ब्रोमेट और हानिकारक रासायनिक पदार्थों की मौजूदगी सामने आने से बोतलबंद पानी की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।