यूक्रेन ने रूस की एक और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला कर अपने अभियान को और तेज़ कर दिया है। इस हमले से रूस का ईंधन संकट और गहरा गया है। इस बीच, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रमुख ऊर्जा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और मजबूत करने का वादा किया है।
यूक्रेन द्वारा ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले तेज किए जाने के बाद रूसी अधिकारियों ने क्रीमिया में आम नागरिकों को ईंधन की बिक्री निलंबित कर दी है। इन हमलों के कारण प्रायद्वीप में 2014 के बाद का सबसे गंभीर ईंधन संकट पैदा हो गया है, जिससे ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।