अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित मसौदा समझौते में परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध, आर्थिक प्रतिबंधों में राहत, जमी हुई संपत्तियों की रिहाई और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खोला जाएगा। साथ ही उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर नरम रुख के संकेत भी दिए, जबकि पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।