प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने आसियान देशों के साथ संबंधों को मजबूत किया है। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भारत और आसियान के बीच अधिक सहयोग की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस दौरे के दौरान मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेका। उन्होंने गुरुद्वारे में अरदास की और इसके पुनर्विकास कार्य की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।