सोफिया डंकली के शानदार अर्धशतक और फ्रीया केम्प तथा डैनी गिब्सन की अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड महिला टीम ने स्कॉटलैंड महिला टीम को 38 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा।
एलिस कैप्सी की नाबाद 74 रन की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड महिला टीम ने डर्बी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूज़ीलैंड महिला टीम को सात विकेट से आसानी से हरा दिया।